कसौली का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता, 28 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात: विनोद सुल्तानपुरी

On: March 27, 2026 4:28 PM
हमें फॉलो करें:
विधायक विनोद सुल्तानपुरी कसौली विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए - Himalayan Dawn
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

धर्मपुर | Himalayan Dawn News Desk

कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धर्मपुर विकास खंड के अपने दौरे के दौरान विधायक ने 28 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए।

विनोद सुल्तानपुरी ने 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केन्द्र हरिपुर, 2.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग से गांव बनगला तक सम्पर्क मार्ग, 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित कमलजीत के घर से मोहन लाल के घर तक पक्की सड़क का लोकार्पण तथा 9.1 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र खनेरी व 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान जगोटा का शिलान्यास किया।

उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वित्त वर्ष के बजट में प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली गेहूं, मक्की व हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ग्रामीणों को उनकी उपज का सही मूल्य प्रदान करने व उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध होगा।

विनोद सुल्तानुपरी ने इस अवसर पर नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम, ग्राम पंचायत रणों के पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत अन्हेच के पूर्व प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के पूर्व प्रधान हरिश कौशल, ग्राम पंचायत हरिपुर के पूर्व उप प्रधान अफज़ल बेग, पूर्व बीडीसी सदस्य दलेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- e-PAN डाउनलोड करने के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! शिमला साइबर सेल ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें