हिमाचल में फिर बारिश का कहर! 7 जिलों में फ्लैश फ्लड अलर्ट, 5 अगस्त तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान

On: July 30, 2026 11:35 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच 7 जिलों में फ्लैश फ्लड अलर्ट, 5 अगस्त तक वर्षा का पूर्वानुमान।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 5 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटों के लिए कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन सहित 7 जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल के अनुसार इन जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों और निचले इलाकों में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, चट्टानें गिरने और जलभराव की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों, खड्डों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

इन जिलों में कब-कब रहेगा अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में येलो अलर्ट रहेगा। 2 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और मंडी में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। 4 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 5 अगस्त को एक बार फिर कई इलाकों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 27.5 मिलीमीटर वर्षा धर्मशाला में दर्ज की गई। इसके अलावा नाहन में 8.4 मिमी, नेरी में 8 मिमी, कांगड़ा में 6.8 मिमी, मंडी में 1.6 मिमी और सुंदरनगर में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश से जनजीवन प्रभावित, 130 सड़कें अब भी बंद
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सुबह तक 170 सड़कें, 100 ट्रांसफार्मर और 41 पेयजल योजनाएं बाधित थीं। राहत कार्यों के बाद शाम 6 बजे तक स्थिति में कुछ सुधार हुआ और बंद सड़कों की संख्या घटकर 130, बाधित ट्रांसफार्मर 10 तथा प्रभावित पेयजल योजनाएं 19 रह गईं।

प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें