हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग नामांकन अपडेट और उम्मीदवारों की सूची का विवरण।

हिमाचल निकाय चुनाव: नामांकन का शोर थमा, कांगड़ा ने गाड़े झंडे; जानें आपके जिले में कितने उम्मीदवार मैदान में!

Himachal

शिमला | हिमालयन डॉन ब्यूरो हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन का दौर आज संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आज यानी 2 मई 2026 नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन प्रदेश भर में चुनावी गहमागहमी चरम पर रही, जहाँ कुल 721 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

नामांकन का लेखा-जोखा: कांगड़ा अव्वल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नामांकन के अंतिम दिन जिला कांगड़ा में उम्मीदवारों का सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला, जहाँ कुल 149 नामांकन दाखिल किए गए। इसके विपरीत, जिला हमीरपुर में सबसे कम 28 नामांकन ही प्राप्त हुए। पूरे राज्य की बात करें तो तीनों निर्धारित दिनों को मिलाकर कुल 1,426 नामांकन पत्र चुनाव आयोग को मिले हैं।

​आगामी चुनावी कार्यक्रम (Key Dates)

​राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया अब निम्नलिखित चरणों में आगे बढ़ेगी:

  • 4 मई, 2026: सुबह 10 बजे से संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी।
  • 6 मई, 2026: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि। इसी दिन नाम वापसी के तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव मे चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
  • 17 मई, 2026: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ई.वी.एम. (EVM) के माध्यम से मतदान होगा।
जिलावार नामांकन की स्थिति (एक नजर में)
जिलाआज (02.05.2026)कुल नामांकन
कांगड़ा149269
मंडी103214
शिमला90167
सोलन72158
ऊना67137
कुल्लू70125
चम्बा62113
बिलासपुर4496
सिरमौर3692
हमीरपुर2855
कुल योग7211426

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 17 मई को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा व अन्य पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- नौणी विवि में बागवानी, वानिकी और प्राकृतिक खेती के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *