मौसम: 9 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

On: July 6, 2026 2:18 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन और चट्टान गिरने के खतरे को दर्शाती फीचर्ड इमेज
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 9 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बढ़ गया है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ घना कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटों में कांगड़ा जिले के घमरूर में सबसे अधिक 84.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मशाला में 39.2 मिमी, नैना देवी में 28.2 मिमी, मंडी के मुरारी देवी में 26.2 मिमी, सोलन के धर्मपुर में 16.2 मिमी, ऊना में 14.2 मिमी तथा कसौली और भरमौर में 14-14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, मंडी और शिमला जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
7 जुलाई को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

8 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर तथा 9 जुलाई को बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने 10 और 11 जुलाई को भी अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

चंद्रभागा नदी पर प्रशासन की चेतावनी
लगातार बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने पर लाहुल-स्पीति जिला प्रशासन ने जोबरंग पुल को लेकर विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि पुल के ऊपर से पानी बह रहा हो या नदी का जलस्तर अधिक हो तो किसी भी स्थिति में पुल पार करने का प्रयास न करें। पैदल यात्रियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें