मायके से लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत: पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी खाई में गिरी, दोनों ने तोड़ा दम

On: June 26, 2026 7:30 AM
हमें फॉलो करें:
चंबा के भरमौर में खाई में गिरने से जान गंवाने वाले दंपति गौरख कुमार और सुषमा की सांकेतिक तस्वीर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

चंबा, 26 जून। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदय विदारक हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मायके से अपने घर लौट रहे दंपति का पहाड़ी रास्ते में पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी खाई (ढांक) में गिर गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 33 वर्षीय गौरख कुमार, पुत्र रूपा सिंह तथा उनकी 26 वर्षीय पत्नी सुषमा निवासी गांव उहां, ग्राम पंचायत दाड़वीं, उपतहसील धरवाला, जिला चंबा के रूप में हुई है।

पति को बचाने दौड़ी पत्नी, दोनों की चली गई जान
जानकारी के अनुसार गौरख कुमार अपनी पत्नी सुषमा के साथ उसके मायके लिल्ह गए हुए थे। गुरुवार सुबह दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ता पहाड़ों के बीच बना संकरा और जोखिम भरा था, जहां से स्थानीय लोग रोजाना आवाजाही करते हैं।
बताया जा रहा है कि लिल्ह के समीप अचानक गौरख कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरी ढांक की ओर गिरने लगे। पति को गिरता देख सुषमा ने बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उनका भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने खाई में उतरकर देखा तो पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि धरवाला क्षेत्र के लिल्ह के समीप खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।


यह भी पढ़ें:- 30 जून तक हिमाचल में मानसून की एंट्री के आसार, 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें