आज का पंचांग: अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती आज, जानें 19 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

On: April 18, 2026 11:21 PM
हमें फॉलो करें:
आज का पंचांग 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया साप्ताहिक व्रत-त्योहार हिमालयन डॉन
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन धर्म डेस्क, रविवार, 19 अप्रैल 2026 आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का संगम है। आज का दिन आध्यात्मिक और मांगलिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज अक्षय तृतीया (आखा तीज) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज भगवान परशुराम जयंती और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती भी है। अक्षय तृतीया को ‘अबूझ मुहूर्त’ माना जाता है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती।

आज की तिथि और नक्षत्र (Aaj Ka Panchang)

  • तिथि: द्वितीया (सुबह 10:50 तक), इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ।
  • नक्षत्र: भरणी (प्रातः 7:10 तक), तत्पश्चात कृत्तिका नक्षत्र (अंतरात्रि 4:35 तक)।
  • योग: आयुष्मान योग (रात 8:02 तक), इसके बाद सौभाग्य योग।
  • करण: कौलव (सुबह 10:50 तक), फिर तैतिल करण।
  • चंद्र राशि: मेष (दोपहर 12:31 तक), इसके बाद वृष राशि में प्रवेश।

आज के विशेष योग

  • राजयोग: सूर्योदय से प्रातः 7:10 तक।
  • त्रिपुष्कर योग: प्रातः 7:10 से सुबह 10:50 तक।
  • रवियोग: अंतरात्रि 4:35 से प्रारंभ।

शुभ मुहूर्त और चौघड़िया (Shubh Muhurat)

​आज दिन में चर, लाभ और अमृत के चौघड़िये शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ हैं:

  • चर का चौघड़िया: सुबह 7:39 से 9:15 तक।
  • लाभ व अमृत चौघड़िया: सुबह 9:15 से दोपहर 12:26 तक।
  • शुभ का चौघड़िया: दोपहर 2:02 से दोपहर 3:37 तक।

सावधानी: राहुकाल और दिशा शूल

  • राहुकाल: शाम 4:30 से 6:00 बजे तक (इस समय में शुभ कार्य वर्जित हैं)।
  • दिशा शूल: आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो शुद्ध घी या खीर खाकर और जल से भरे कलश का शगुन लेकर ही निकलें।

साप्ताहिक कैलेंडर: 20 से 26 अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

​आगामी सप्ताह धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। गंगा सप्तमी से लेकर जानकी नवमी तक कई बड़े पर्व आने वाले हैं:

तारीखवारपर्व / विशेष आयोजनविशेष योग
20 अप्रैलसोमवारविनायक चतुर्थी, मातंगी जयंतीसर्वार्थसिद्धि योग (पूरा दिन)
21 अप्रैलमंगलवारआदि शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंतीयमघंट योग
22 अप्रैलबुधवाररामानुजाचार्य जयंती, पृथ्वी दिवसकुमार योग
23 अप्रैलगुरुवारगंगा सप्तमी, गंगोत्पत्तिगुरुपुष्य योग, अमृतसिद्धि योग
24 अप्रैलशुक्रवारदुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयंतीरवियोग (रात्रि से)
25 अप्रैलशनिवारजानकी नवमी, हरि जयंतीज्वालामुखी योग, अबूझ मुहूर्त
26 अप्रैलरविवारमहावीर स्वामी कैवल्य ज्ञानयमघंट योग

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य​

आज दोपहर 12:31 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी, उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृष होगी। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद रहेगा। उनके नाम के प्रथम अक्षर लो, अ, इ, उ, ए, ओ पर रखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष हॉस्पिटल की बड़ी पहल: ₹4000 के 90 टेस्ट अब मात्र ₹1000 में; तीन दिवसीय कैंप शुरू

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें