सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 08 अक्तूबर, 2026 को शहर और इसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि लाइनों के उचित रखरखाव और भविष्य में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कट लगाया जा रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिजली कटौती का निर्धारित समय इस प्रकार रहेगा:
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक: आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाईट, बारा, कोरों कैंथड़ी एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक: पॉवर हाउस रोड़, सपरुन गुरुद्वारा, ज़िला परिषद, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, गृह रक्षक (होमगार्ड) कार्यालय, सुगन्धा अपार्टमेंट, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी (DPRO) कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 05:00 बजे से 05:30 बजे तक: पॉवर हाउस रोड़, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एल.आई.सी. कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज 1 व 2, एस.सी.ई.आर.टी. (SCERT), रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों की स्थिति में उक्त तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य को तय समय पर पूरा किया जा सके।









रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…