सोलन में अगले पांच दिन मौसम रहेगा परिवर्तनशील, किसानों को सेब में स्कैब-अल्टरनेरिया रोग की निगरानी की सलाह

On: July 15, 2026 6:58 AM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 15 से 19 जुलाई 2026 तक मौसम पूर्वानुमान और सेब उत्पादकों सहित किसानों के लिए कृषि मौसम परामर्श
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन, 15 जुलाई। डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने सोलन जिले के लिए 15 से 19 जुलाई तक का कृषि मौसम परामर्श जारी किया है। परामर्श के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है तथा विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम दिशा की हवाएं चलेंगी और सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 80 प्रतिशत के बीच रहेगी। फिलहाल जिले के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों और बागानों में जलभराव रोकने के लिए उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करें। भारी वर्षा के दौरान नदियों, नालों और निचले क्षेत्रों से दूर रहें तथा फिलहाल सिंचाई न करें। वर्षा जल के संग्रहण और सुरक्षित भंडारण की भी सलाह दी गई है।

सेब उत्पादकों के लिए विशेष सलाह
सेब के बागवानों को बागों में पानी जमा न होने देने के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था करने को कहा गया है। बढ़ी हुई नमी के कारण स्कैब और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है। लगातार बादल और वर्षा के कारण इस अवधि में कीटनाशक या फफूंदनाशी का छिड़काव न करने तथा इसके बजाय निचली शाखाओं की हल्की छंटाई कर बाग में वायु संचार बढ़ाने की सलाह दी गई है।

अन्य फसलों के लिए भी जारी की गई सलाह
टमाटर उत्पादकों को पौधों को सहारा देने, निचली पत्तियां हटाने और खेत में जल निकासी बनाए रखने की सलाह दी गई है। वहीं मिर्च की फसल में सर्कोस्पोरा रोग की निगरानी और संक्रमित पत्तियों को नष्ट करने की हिदायत दी गई है। पशुपालकों को मानसून के दौरान खुरपका-मुंहपका (FMD) और ब्लैक क्वार्टर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी गई है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें