अब खाली बोतलें लौटाने पर मिलेगा पैसा: एचपीएमसी ने शुरू की Glass Bottle Buyback Scheme

On: July 8, 2026 4:39 PM
हमें फॉलो करें:
एचपीएमसी की खाली कांच की बोतलों की बायबैक योजना, रीसाइक्लिंग को मिलेगा बढ़ावा।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। पर्यावरण संरक्षण और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने खाली कांच की बोतलों के लिए बायबैक (Buyback) योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं, रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को खाली बोतलें वापस करने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

एचपीएमसी द्वारा लागू की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, योजना का उद्देश्य इस्तेमाल की गई कांच की बोतलों को दोबारा रीसाइक्लिंग के लिए एकत्रित करना है, जिससे कांच के कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

योजना के तहत 200 मिलीलीटर की प्रत्येक खाली बोतल लौटाने पर उपभोक्ता को 1 रुपये, जबकि 600 मिलीलीटर की बोतल पर 2 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, संग्रहण और आपूर्ति श्रृंखला में शामिल रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रति बोतल 4 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।

एचपीएमसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, खाली बोतलों को पहले अधिकृत रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और एचपीएमसी कार्यालयों में एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इन बोतलों को छंटाई और रीसाइक्लिंग के लिए जरोल स्थित एचपीएमसी फल प्रसंस्करण संयंत्र भेजा जाएगा। इसके लिए संग्रहण और परिवहन की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

निगम ने प्रदेश के उपभोक्ताओं, रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। एचपीएमसी का मानना है कि यह पहल न केवल कांच के कचरे को कम करेगी, बल्कि रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें