18-19 जून को सोलन में मौसम का डबल अटैक! गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली, किसानों के लिए जारी हुई चेतावनी

On: June 16, 2026 9:29 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन मौसम अलर्ट 18-19 जून 2026
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन (अक्षय) 16 जून। अगर आप किसान हैं या बागवानी से जुड़े हैं तो अगले दो दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा कृषि मौसम परामर्श में 18 और 19 जून को सोलन जिले के कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा। 18-19 जून के दौरान जिले में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

किसानों को खुले खेतों में न जाने की सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को चेताया है कि गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खुले खेतों में जाने से बचें। साथ ही ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य ऊंची वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई।

टमाटर और सब्जियों को सबसे ज्यादा खतरा

परामर्श में कहा गया है कि तेज हवाओं के कारण टमाटर और अन्य सब्जी फसलों में पौधों के गिरने, तनों के टूटने, फूल और फल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। किसानों को फसलों को सहारा (स्टेकिंग) देने की सलाह दी गई है।

मक्का की बुवाई फिलहाल टालें

विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति समाप्त होने तक मक्का की बुवाई स्थगित रखें। खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें ताकि जलभराव से फसल को नुकसान न हो।

सेब उत्पादकों के लिए भी अलर्ट

बढ़ती नमी के कारण सेब के बागानों में स्कैब और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट जैसे रोगों का खतरा बढ़ सकता है। बागवानों को नियमित निगरानी रखने और मौसम साफ होने पर आवश्यक फफूंदनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

पशुपालक भी बरतें सावधानी

बिजली गिरने और खराब मौसम के दौरान पशुओं को खुले में न बांधने, सुरक्षित शेड में रखने तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह जारी की गई है।


यह भी पढ़ें:- 18 जून को सोलन के कई इलाकों में 11 घंटे बिजली रहेगी बंद, शूलिनी यूनिवर्सिटी समेत इन क्षेत्रों पर भी असर संभव


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें