सोलन में मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम जारी, 27 अप्रैल तक होगा अंतिम प्रकाशन

On: April 5, 2026 4:56 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन मतदाता सूची संशोधन 2026 अधिसूचना और नाम जोड़ने की प्रक्रिया।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मतदाता सूचियों में पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने के लिए संशोधित कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। यह कार्यक्रम केवल उन पंचायती राज संस्थाओं पर लागू होगा, जो ग्राम सभा अथवा शहरी स्थानीय निकायों के सृजन, पुनर्गठन या विभाजन के कारण प्रभावित हुई हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप 04 अप्रैल 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। इच्छुक नागरिक पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष अपने दावे और आपत्तियां 13 अप्रैल 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

संशोधन प्राधिकारी द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात यदि किसी को निर्णय से असंतोष है, तो वह अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष 24 अप्रैल 2026 तक अपील दर्ज कर सकता है। अपीलों का निपटारा 27 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ज़िला सोलन के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को उनके संबंधित खण्डों में दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप: 108-102 एंबुलेंस कर्मियों की 7 दिन की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

Whatsaap:- https://whatsapp.com/channel/0029VbBM4nD4yltLKwGMWX0G

Telegram account:- https://t.me/HimalayanDawn

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें