हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG की सामान्य सप्लाई, पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की उपलब्धता दर्शाती तस्वीर।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर अफवाहों पर विराम, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: OMCs

Himachal

शिमला: हिमालयन डॉन, हिमाचल प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनियों के अनुसार राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर (ऑयल इंडस्ट्री) हिमाचल, आईएल नेगी ने जारी बयान में बताया कि मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) और हाई स्पीड डीजल का भंडार सामान्य स्तर पर बना हुआ है। राज्य के डिपो में पर्याप्त स्टोरेज मौजूद है और पेट्रोल पंपों पर भी बिक्री के लिए पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऑटोमोटिव ईंधन की उपलब्धता को लेकर आम जनता को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी सप्लाई चैन सामान्य रूप से काम कर रही हैं और किसी तरह की बाधा की स्थिति नहीं है।

LPG को लेकर भी स्थिति नियंत्रण में
रसोई गैस (LPG) के संबंध में भी कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि बॉटलिंग प्लांट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। तय मानकों के अनुसार भंडारण बनाए रखा गया है और नियमित रूप से रिफिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पैनिक खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि इस तरह की खरीदारी से सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

डिजिटल बुकिंग और OTP से डिलीवरी लेने की सलाह
एलपीजी उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह किया गया है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग डिजिटल माध्यमों से ही करें। साथ ही डिलीवरी के समय OTP (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के जरिए सिलेंडर प्राप्ति की पुष्टि करें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सही उपभोक्ता तक समय पर गैस पहुंचे।

कंपनियों ने बताया कि आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है और लॉजिस्टिक्स को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं, ताकि राज्य में ईंधन और गैस की निर्बाध आपूर्ति जारी रहे।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर लगी रोक, केवल ‘इमरजेंसी’ में ही बदलेंगे स्टेशन

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

Whatsaap:- https://whatsapp.com/channel/0029VbBM4nD4yltLKwGMWX0G

Telegram account:- https://t.me/HimalayanDawn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *