हिमाचल प्रदेश में बारिश और बादलों से घिरा पहाड़ी शहर का दृश्य

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 31 मार्च तक बारिश-बर्फबारी का दौर, अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी

Solan

सोलन | हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती धूप के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार से बादलों के बरसने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो आगामी 31 मार्च तक जारी रहने की संभावना है।

28 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

​मौसम विभाग के विशेषज्ञ संदीप कुमार के मुताबिक, 28 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। विशेषकर 29 और 30 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं का ‘यलो अलर्ट’

​मौसम विभाग ने 26, 28 और 29 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।

मार्च में बारिश का गणित: सोलन और ऊना में सामान्य से अधिक वर्षा

​दिलचस्प बात यह है कि इस साल मार्च महीने में अब तक सामान्य से 13% कम बारिश हुई है। जहां चंबा, कांगड़ा और लाहुल-स्पीति में बादल कम बरसे हैं, वहीं सोलन में सामान्य से 44% और ऊना में 45% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान:

  • शिमला: न्यूनतम 8.2°C | अधिकतम 19.4°C
  • सोलन: न्यूनतम 8.2°C | अधिकतम 21.7°C (कसौली)
  • ऊना: न्यूनतम 12.5°C | अधिकतम 29.0°C
  • मनाली: न्यूनतम 3.9°C | अधिकतम 20.2°C

यह भी पढ़ें:- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन और नई अधिसूचनाओं पर लगाई रोक, सरकार को झटका!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *