राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

On: December 25, 2025 3:38 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी एक ऐसे नेता थे जो हर एक के दिल में बसते थे। वह सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को साथ लेकर चले और यह साबित कर दिखाया कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है लेकिन शत्रुता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सामाजिक और राजनीतिक जीवन गरिमा, आनंद और सम्मान से परिपूर्ण था और उनका आचरण आज की राजनीति के लिए एक मार्गदर्शक उदाहरण होना चाहिए।

राज्यपाल ने वाजपेयी को एक महान राजनेता, सच्चे राष्ट्रवादी और भारतीय राजनीति के सबसे बड़े नेताओं में से एक बताया, जो हमेशा देश हित के लिए मजबूती से खड़े रहे। हिमाचल प्रदेश के साथ अपने खास रिश्ते को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी जी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे और राष्ट्र के लिए उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक चौपाल बलबीर सिंह वर्मा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष   डॉ. राजीव बिंदल, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।  

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें