तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बरौटीवाला रवाना हुए ब्लॉक सोलन के खिलाड़ी

On: September 9, 2026 2:06 PM
हमें फॉलो करें:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला, सोलन में तीन दिवसीय खेल प्रशिक्षण के बाद ब्लॉक सोलन के खिलाड़ी और उनके कोच।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला जिला सोलन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ब्लॉक सोलन के सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाने के लिए बरौटीवाला रवाना हो गए हैं।

​इस ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और खो-खो की टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग आठ शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) ने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इनमें पीटीआई कपिल भारती, दिनेश ठाकुर और कैलाश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ अपना बहुमूल्य अनुभव साझा किया और उन्हें खेल की बारीकियां सिखाईं।

​प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी खिलाड़ियों और उनके कोचों के लिए रहने तथा खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। टीमों के बरौटीवाला रवाना होने के अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों और कोचों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और सफल होने का आशीर्वाद दिया।

इस पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कोटला विद्यालय के अध्यापक राजगोपाल नेगी द्वारा दी गई।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें