हिमकेयर कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून 2026 तक हिमकेयर कार्ड नवीनीकरण और नया आवेदन

हिमकेयर कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर: 30 जून तक करा लें रिन्यूअल, चूके तो कई महीने करना होगा इंतजार

Himachal

हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड बनाने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश के लाखों लाभार्थियों के लिए यह अहम अवसर है, क्योंकि सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के अनुसार अब हिमकेयर कार्ड वर्ष में केवल चार निर्धारित चरणों में ही बनाए और रिन्यू किए जाएंगे।

ऐसे में जिन लाभार्थियों के कार्ड की वैधता समाप्त हो चुकी है या जो पहली बार योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 30 जून 2026 तक आवेदन करना होगा। निर्धारित अवधि के बाद पोर्टल बंद होने पर अगला मौका सितंबर माह में मिलेगा।

सरकार ने बदला आवेदन का शेड्यूल

प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए नया शेड्यूल लागू किया है। अब नए कार्ड बनाने और नवीनीकरण की सुविधा केवल मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर माह में ही उपलब्ध रहेगी। इसका मतलब है कि यदि कोई पात्र व्यक्ति जून की अवधि में आवेदन नहीं कर पाता है तो उसे अगले चरण के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

1.11 लाख से अधिक लोग योजना से जुड़े

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 2 जून 2026 तक प्रदेश में 1,11,548 हिमकेयर कार्डधारक पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लाभार्थी शामिल हैं जिनके कार्डों का नवीनीकरण होना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय रहते नवीनीकरण न करवाने पर जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।

कांगड़ा में सबसे अधिक, लाहौल-स्पीति में सबसे कम कार्डधारक

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कांगड़ा जिला सबसे आगे है, जहां 24,428 लोग हिमकेयर योजना से जुड़े हैं। वहीं लाहौल-स्पीति में सबसे कम 431 कार्डधारक दर्ज किए गए हैं।

हिमकेयर कार्डधारक: एक नजर में

जिलाकार्डधारकों की संख्या
कांगड़ा24,428
मंडी17,711
शिमला14,997
हमीरपुर10,910
बिलासपुर10,145
सोलन8,318
कुल्लू6,340
ऊना6,137
चंबा5,258
सिरमौर5,222
किन्नौर1,651
लाहौल-स्पीति431
क्या बोले अधिकारी?

आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने बताया कि सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 30 जून तक हिमकेयर कार्ड बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


यह भी पढ़ें:- चिट्टा कनेक्शन पर बड़ा एक्शन: शिक्षा विभाग के 10 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *