हिमाचल प्रदेश बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मनोज कोहली, अनिल चौहान महासचिव निर्वाचित

On: October 25, 2026 5:11 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश बेसबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कोहली और महासचिव अनिल चौहान
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन, 25 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश बेसबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए चुनाव रविवार को सोलन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में मनोज कोहली को एसोसिएशन का अध्यक्ष और अनिल चौहान को महासचिव निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

चुनाव प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के उप महाधिवक्ता एवं रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट रोहित शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन सुधीर मोहिंद्रू का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।

जारी आधिकारिक निर्वाचन प्रमाणपत्र के अनुसार, एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुधीर मोहिंद्रू चेयरमैन, मनोज कोहली अध्यक्ष, जबकि अनिल चौहान महासचिव निर्वाचित हुए।

ये हैं हिमाचल प्रदेश बेसबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

  • चेयरमैन: सुधीर मोहिंद्रू
  • अध्यक्ष: मनोज कोहली
  • उपाध्यक्ष: अरुण त्रेहन, मनीष तोमर, सरला ठाकुर, काली दास एवं हरीश वर्मा
  • महासचिव: अनिल चौहान
  • कोषाध्यक्ष: नवनीत महिंद्रू
  • संयुक्त सचिव: राज गोपाल नेगी, वीना कौशिक एवं पूनम

चुनाव प्रक्रिया एसोसिएशन के संविधान एवं उपनियमों के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। इस चुनाव में एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (ABFI) के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

प्रदेश में बेसबॉल को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर

नई कार्यकारिणी से हिमाचल प्रदेश में बेसबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण एवं जमीनी स्तर पर खेल को प्रोत्साहित करने, युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

चेयरमैन सुधीर मोहिंद्रू के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष मनोज कोहली और महासचिव अनिल चौहान के नेतृत्व में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी से प्रदेश में बेसबॉल के विस्तार, खेल सुविधाओं को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक पहल की अपेक्षा है।

नई कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल प्रदेश में बेसबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध करवाने और खेल को व्यापक पहचान दिलाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Himalayan Dawn | हिमालयन डॉन

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें