सोलन के चिल्ड्रन पार्क को दिव्यांग बच्चों के लिए सुगम बनाने की तैयारी, आयुक्त ने लिया सुविधाओं का जायजा

On: October 22, 2026 4:01 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन माल रोड चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिं
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन | सोलन, 22 अक्टूबर।

सोलन के माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क को बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और दिव्यांग अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल तेज की है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने गुरुवार को पार्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों की संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा और आम लोगों की पहुंच से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। आयुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि पार्क में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे दिव्यांग बच्चों सहित सभी बच्चे आसानी से पहुंच सकें और सुरक्षित माहौल में खेलकूद व मनोरंजन का आनंद ले सकें।

सभी बच्चों के लिए सुलभ हो सार्वजनिक स्थल

डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल मनोरंजन के स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने, सीखने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। ऐसे स्थलों पर सुविधाएं विकसित करते समय दिव्यांग बच्चों की जरूरतों और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पार्क में पहुंच को आसान बनाने तथा मौजूदा मनोरंजन सुविधाओं की उपयोगिता का आकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही, बच्चों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए आवश्यक सुधारों पर ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण में नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद

पार्क के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता (एई), एसडीओ अल्पना ठाकुर सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम सोलन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहरवासियों के लिए अधिक समावेशी वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। चिल्ड्रन पार्क को दिव्यांग अनुकूल बनाने की दिशा में प्रस्तावित सुधारों से बच्चों और उनके अभिभावकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें