हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 31 अगस्त से बढ़ेगी बारिश; चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

On: August 30, 2026 8:08 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

शनिवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। कई क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। कांगड़ा में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे। वहीं हमीरपुर, ऊना और चंबा में भी मौसम मुख्यतः साफ रहा।

31 अगस्त को कांगड़ा-सिरमौर में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त और 4 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

31 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 सितंबर को छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

1 सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के बीच भूस्खलन और खड्डों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

आगामी दिनों में होने वाली बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नालों-खड्डों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा बना रह सकता है। संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय स्तर पर जारी मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखें। नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें