सोलन न्यूज़: 30 दिसम्बर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित, मेंटेनेंस के चलते रहेगी आपूर्ति बाधित

On: December 28, 2025 2:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 30 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता सोलन हिमांशु मेहता ने दी।

हिमांशु मेहता ने कहा कि 30 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे अम्बुशा रिसोर्ट, शांडिल निवास से बाबा बालक नाथ मंदिर से पुराना पर्यटन कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें