सुखाहार मध्यम सिंचाई तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजना को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश: केवल सिंह पठानिया

On: December 27, 2025 6:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

उप मुख्य सचेतक एवं अध्यक्ष सामान्य विकास समिति केवल सिंह पठानिया ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना और फिन्ना सिंह सिंचाई योजना के बारे में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।  

उन्होंने कहा कि 219 करोड़ रुपये की सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना से ज्वाली, शाहपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 45 गांव के 24 हजार किसानों की 2,186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का शाहपुर के चंगर क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी योजनाओं का डाटा तैयार कर शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर इस योजना का सयमबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कांगड़ा के नूरपुर स्थित फिन्ना सिंह सिंचाई योजना पर भी शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष, 2011 में 204 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक राशि से शुरू की गई इस योजना की अनुमानित लागत अब बढ़कर 646 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस परियोजना को मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि योजना का लगभग 52 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब बांध के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। इस परियोजना से नूरपुर और आसपास के 60 गांव लाभान्वित होंगे और 4025 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

बैठक में विधायक विनोद कुमार, जेआर कटवाल, सुदर्शन बबलू और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें