मुख्यमंत्री को देवेंद्र सिंह श्याम ने भेंट की विशेष ‘कॉफी टेबल बुक’

On: December 26, 2025 4:30 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बैंक की विशेष ‘कॉफी टेबल बुक’ भेंट की, जिसमें बैंक के गौरवशाली सफर और उपलब्धियों को संजोया गया है।

किताब में दर्ज है बैंक की सफलता की कहानी

अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस कॉफी टेबल बुक में बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक विकास और हाल के वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। यह पुस्तक बैंक की कार्यप्रणाली और प्रदेश के विकास में इसके योगदान को दर्शाने का एक प्रभावी माध्यम है।

राजस्व मंत्री सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रयासों की सराहना की। इस खास मौके पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्रवण मांटा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें