2026 के पहले दिन न करें ये काम, साल भर घर से दूर रहेगी दरिद्रता

On: December 25, 2025 11:24 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हर साल एक जनवरी को न सिर्फ तारीख बलदती है, बल्कि साल भी बदल जाता है. नए साल 2026 के आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. नया साल व्यक्ति के जीवन में नई आशाएं लेकर आता है. नए साल को लेकर लोग काफी उत्साह में रहते हैं. नए साल के पहले दिन कुछ विशेष काम किए जाते हैं. नए साल के पहले दिन अगर कुछ कामों को शुरू किया जाए तो सालभर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

नए साल की शुरुआत लोग पूजा पाठ, हवन, दान आदि से करते हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे भी काम हैं, जो साल के पहले दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए. मान्यता है कि नए साल के पहले दिन अगर ये काम किए जाते है, तो परिणाम शुभ नहीं होते.

नए साल 2026 के पहले दिन न करें ये कामसाल के पहले दिन भूलकर भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. किसी से उधारी नहीं करनी चाहिए. साल के पहले दिन न किसी को पैसे देने चाहिए और न ही किसी से लेने चाहिए. पूजा का सामान, राशन या अन्य कोई छोटे से कार्य के लिए भी साल के पहले दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नए साल के पहले दिन पैसों का लेन-देन आर्थिक रूप से परेशानी बढ़ता है.साल के पहले दिन फटे, पुराने, काले रंग के कपड़े या किसी से उधार लिए कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने पर लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं, जिससे दुर्भाग्य पीछे पड़ सकता है.साल के पहले दिन घर में अंधेरे नहीं करना चाहिए. विशेषकर ईशान कोण में अंधेरा नहीं रखना चाहिए. क्योंकि ईशान कोण में अंधेरा करने से घर में दरिद्रता आती है.नए साल के पहले दिन देर से उठना शुभ नहीं माना जाता. क्योंकि आलस्य की वजह से व्यक्ति का जीवन खोखला हो जाता है.जिस घर में हंसी खुशी का माहौल रहता है, वहीं माता लक्ष्मी रहती हैं. ऐसे में साल के पहले दिन घर में किसी भी तरह का क्लेश नहीं करना चाहिए.

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें