युवाओं को नशे से दूर रखने का सार्थक प्रयास है ‘रिवाज’: आरएस बाली

On: December 25, 2025 11:01 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में की शिरकत

यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘रिवाज’ का आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर से आगाज हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से की गई।

कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक मंच से जोड़ने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘रिवाज’ युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें अपनी संस्कृति को संजोए रखने का एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के राज्य अध्यक्ष मोहित ठाकुर और महासचिव तिजेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पारंपरिक समूह नाटी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 टीमों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने लोकनृत्य की जीवंत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध गायक कुलदीप शर्मा ने अपने संगीत के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महापौर शिमला नगर निगम सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें