राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह प्रागपुर में आयोजित होगा, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि

On: January 13, 2026 4:15 PM
हमें फॉलो करें:
राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

धर्मशाला, 13 जनवरी।
हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर इस वर्ष समारोह का आयोजन कांगड़ा जिले के प्रागपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान में किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, आमंत्रण प्रक्रिया, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सांस्कृतिक दल और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आमंत्रित सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा, पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें