A golden opportunity for women

महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: एलआईसी परवाणू में ‘बीमा सखी’ के 50 पद, 17 जनवरी को इंटरव्यू

Himachal

एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में ‘बीमा सखी’ पदों पर भर्ती

सोलन। एलआईसी ऑफ इंडिया, परवाणू में बीमा सखी के 50 पदों पर भर्ती के लिए 17 जनवरी, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय, कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जिला रोज़गार अधिकारी ने बताया कि ये पद केवल महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 70 वर्ष के बीच रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 जनवरी, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोज़गार कार्यालय, कसौली में अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों और दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं।

जिला रोज़गार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 89883-00600 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *