सरकार हर मोर्चे पर विफल, अंतर्विरोधों में उलझी कांग्रेस: जयराम ठाकुर

On: January 13, 2026 7:11 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

नेता प्रतिपक्ष ने मनाया लोहड़ी पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ग्रांट लॉज-12 में लोहड़ी पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अग्नि प्रज्वलित कर लोहड़ी मनाई गई और लोकगीतों व पारंपरिक धुनों के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, परिश्रम और सामूहिकता का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं और समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल की लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

Kamlesh Thakur

कमलेश ठाकुर पिछले 3 वर्षों से हिमालयन डॉन मीडिया के साथ बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की स्थानीय खबरों, शिक्षा, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ है। सटीक, विश्वसनीय और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है। स्थानीय घटनाओं को पाठकों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी विशेष रुचि है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें