Census 2027 training session at Bachat Bhawan Nahan Sirmaur chaired by Director Deepshikha Sharma and DC Priyanka Verma

सिरमौर में डिजिटल जनगणना 2027: 30 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, अब मोबाइल ऐप से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

Sirmour

नाहन (राजेश): भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर सिरमौर जिला में प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। सोमवार को नाहन स्थित बचत भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ हुआ, जिसकी अध्यक्षता जनगणना कार्य निदेशक दीपशिखा शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में जिला के 30 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इतिहास में पहली बार ‘डिजिटल जनगणना’ और ‘स्व-गणना’

निदेशक दीपशिखा शर्मा ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इस बार नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी खुद पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

  • स्व-गणना (Self-Enumeration): 01 जून से 15 जून 2026 तक नागरिक ‘HLO’ मोबाइल ऐप या वेबसाइट www.census.gov.in के जरिए खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
  • मकानों की गणना: जो लोग स्व-गणना नहीं करेंगे, उनके लिए 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे।

“यह केवल डेटा जुटाने का काम नहीं है, बल्कि भारत के विकास की नींव रखने का मिशन है। इसी डेटा के आधार पर आगामी दशकों की राष्ट्रीय नीतियां तय होंगी।”दीपशिखा शर्मा, निदेशक जनगणना कार्य

गोपनीय रहेगी जानकारी: उपायुक्त की अपील

​उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के कार्य को सटीक और विश्वसनीय बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। डीसी ने जिला वासियों से अपील की कि वे जनगणना अधिकारियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि देश के विकास का सटीक खाका तैयार हो सके। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को इस राष्ट्रीय कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य

27 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस शिविर में ट्रेनर्स को सिखाया जा रहा है कि डिजिटल टूल्स का उपयोग कैसे करना है और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से कैसे निपटना है।

यह भी पढ़ें:- 86 हजार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़? बोर्ड की बड़ी चूक पर भड़के डॉ. मामराज पुंडीर, शिक्षकों का मेहनताना भी अटका

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *