जयसिंहपुर कुटाहन में पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या

जयसिंहपुर में रिश्तों का कत्ल: सिरफिरे पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

Kangra

कांगड़ा: उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले कुटाहन गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार लंबागांव निवासी 37 वर्षीय सन्नी कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुटाहन स्थित अपने बड़े भाई सुनील कुमार के घर आया हुआ था। सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी सन्नी कुमार ने अचानक कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी काल्टी देवी की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी कुलदीप चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता चूहडू राम और मामा पूर्ण चंद परिजनों सहित मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों ने की सख्त सजा की मांग

​वारदात की खबर सुनते ही मृतका के पिता चूहडू राम और मामा पूर्ण चंद परिजनों सहित कुटाहन पहुंचे। बिलखते परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे (एक बेटी और दो बेटे) छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

न्यायालय में पेशी

​डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:

​”आरोपी पुलिस हिरासत में है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।”

एह भी पढ़ें:- हिमाचल: पंचायत मतदाता सूची अपडेट करने का शेड्यूल जारी, 24 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन न्यूज़ के साथ।

Whatsaap चैनल:- https://whatsapp.com/channel/0029VbBM4nD4yltLKwGMWX0G

Telegram account:- https://t.me/HimalayanDawn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *